उप्र : शादी से रोकने पर प्रेमिका को जिंदा जलाने का प्रयास

जरवल रोड थाना क्षेत्र के तपेसिपाह गांव निवासी महिला का गांव के ही मुन्ना नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला शादीशुदा है और चार बच्चों की मां है। बताया गया है कि महिला के पति ने इस प्रेम प्रसंग के कारण जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।

महिला को पता चला कि मुन्ना अगले महीने शादी करने जा रहा है। ये बात उसे नागवार गुजरी। बीती रात जब मुन्ना उसके घर आया तो महिला ने उसे शादी करने से रोकना चाहा। इसी बात पर विवाद होने लगा। तभी मुन्ना ने महिला पर मिट्टी तेल छिड़क कर जिंदा जलाने की कोशिश की।

महिला जब वह बुरी तरह जलने लगी तो मुन्ना ने आग बुझाई और वहां से फरार हो गया। बाद में झुलसी महिला को लोगों ने किसी तरह स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने सीएचसी पहुंचकर महिला का बयान दर्ज किया। उन्होंने बताया कि महिला के बयान के आधार पर मुन्ना के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493