नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। ‘ताइवान एक्सीलेंस’ ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 10 से 12 मई तक चलने वाली तीसरी ‘स्मार्ट सिटीज इंडिया 2017 एक्सपो’ में एक्सक्लूसिव पवेलियन स्थापित किया है, जहां स्मार्ट आईसीटी, स्मार्ट हेल्थकेयर प्रॉडक्ट्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) सोल्यूशंस और स्मार्ट लाइफ डिवाइसेज के 40 ब्रांड्स समूह के 86 उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
‘ताइवान एक्सीलेंस’ ने लगातार दूसरे साल नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 10 से 12 मई तक चलने वाली तीसरी ‘स्मार्ट सिटीज इंडिया 2017 एक्सपो’ में भागीदारी कर स्मार्ट सिटीज के निर्माण में भारत सरकार की पहल में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का संकल्प जताया है।
मुंबई में तापेई वल्र्ड ट्रेड सेंटर लाइसेन आफिस के निदेशक माइकल लिन ने कहा, “स्मार्ट सिटीज का स्मार्ट कंपोनेंट मुख्य रूप से महत्वपूर्ण आईसीटी सोल्यूशंस पर ही टिका है, जिसमें स्मार्ट सिटीज को बढ़ावा देने की ताकत मौजूद है। हम भारत के स्मार्ट सिटीज अभियान में अपनी विशेषज्ञता प्रदान करने के लिए काफी उत्सुक है क्योंकि हमारा मानना है कि भारत में नई सोच, नई प्रणाली और उच्च और बेहतरीन टेक्नॉलजी की काफी कद्र होती है।”
उन्होंने कहा कि भारत की शहरी आबादी 2031 तक 3 गुना बढ़ने का अनुमान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत में 100 स्मार्ट सिटीज बनाने का विजन इस संदर्भ में काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे आधारभूत ढांचे में सुधार, देश के नागरिकों और सार्वजनिक उपक्रमों को जरूरी सेवाएं मुहैया कराने को प्रोत्साहन मिलेगा।
एक्सपो में ताइवान एक्सीलेंस ने एक एक्सक्लूसिव पवेलियन स्थापित किया है। इसके लिए ताइवान एक्सीलेंस ने विश्व स्तरीय ब्रांड्स जैसे एसर, एडाटा, एमएसआई, साइबर पावर, डी लिंक, एसेस, ऐवर, मोक्सा, एडवांटेक, एफएसपी, एलडब्ल्यूओ, बिलियन, गीगाबाइट, प्लसटेक, कर्मा, एडिमैक्स, क्यूएनएपी, थर्मलटेक, एविजन, जस्टपावर, सिलिकॉन पावर, मीनवेल, ईएमएस, कुओनाऊ, प्लेनेट, वेकरॉन, विनाएरा, ईजीवेल, केएसएस, बीएक्सबी, कैशिडू, हॉरसस्कोप, ट्रांससेंड, हार्टवे, लाइटमैक्स, ओपोटोमा, चेनसन और इन विन से साझीदारी की है।
भारत सरकार का स्मार्ट सिटीज मिशन देश के नागरिकों के रहन-सहन का माहौल और उनकी जिंदगी बदलने के मकसद से शुरू किया गया है।
ताइवान की कई कंपनियां पहले से ही विश्व के कई देशों की सरकारों के सहयोग से विभिन्न क्षेत्रों में स्मार्ट सोल्यूशंस मुहैया कराने के लिए कार्यरत है। इसमें अक्षय ऊर्जा के निर्माण में कार्बन का प्रयोग बढ़ाने की क्षमता से लेकर हार्डवेयर सोल्यूशंस मुहैया कराने में विभिन्न देशों की सरकारों से सहयोग करना शामिल है।
dharmpath.com dharmpath