टेनिस : मेड्रिड ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे जोकोविक

मेड्रिड, 10 मई (आईएएनएस)। दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक मेड्रिड ओपन के पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं।

मेड्रिड, 10 मई (आईएएनएस)। दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक मेड्रिड ओपन के पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जोकोविक ने वाल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश पाने वाले स्पेन के निकोलस अलमाग्रो को 6-1 4-6 7-5 से मात दी।

जोकोविक इस टूर्नामेंट में बिना कोचिंग स्टाफ के उतरे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत से कुछ दिन पहले ही अपनी पूरी कोचिंग टीम को हटा दिया था।

अगले दौर में उनका सामना फेलेसियानो लोपेज और जाइल्स सिमोन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

वहीं आस्ट्रेलिया के निक किर्जियोस ने भी दूसरे दौर का मुकाबला जीत तीसरे दौर में जगह बना ली है। किर्जियोस ने अमेरिका के रायन हैरिसन को सीधे सेटों में 6-3, 67-3 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493