चैम्पियंस लीग फाइनल में रियल, जुवेंतस से होगी खिताबी भिड़ंत

मेड्रिड, 11 मई (आईएएनएस)। चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल के दूसरे दौर में हार के बावजूद रियल मेड्रिड ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है और खिताब जीतने के लिए उसे जुवेंतस का सामना करना होगा।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एस्तादियो विसेंते काल्डेरोन स्टेडियम में बुधवार रात खेले गए इस मैच में एटलेटिको मेड्रिड ने रियल को 2-1 से मात दी।

इससे पहले, सेमीफाइनल के पहले चरण में रियल ने एटलेटिको को 3-0 से हराया था। ऐसे में रियल ने दोनों चरणों के औसतन परिणाम में एटलेटिको को 4-2 से हराकर चैम्पियंस लीग फाइनल में जगह बनाई।

एटलेटिको के लिए बुधवार रात खेले गए मैच में पहले हाफ में सॉल निगुएज (12वें मिनट) और एंटोनी ग्रैजमान (16वें मिनट) ने गोल किए और टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई, लेकिन पहले हाफ में ही रियल के लिए 42वें मिनट में इस्को ने गोल किया।

इसके बाद, दोनों टीमों की ओर से दूसरे हाफ में एक भी गोल नहीं दागा गया और एटलेटिको ने 2-1 से जीत हासिल की। इसके बावजूद, वह औसतन परिणाम के कारण जीती हुई बाजी भी हार गया।

चैम्पियंस लीग का फाइनल मैच तीन जून को प्रिंसिपेलिट स्टेडियम में जुवेंतस और रियल के बीच खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493