्नहमने जीत की हर संभव कोशिश की : रैना

कानपुर, 11 मई (आईएएनएस)। गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना ने कहा कि दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में बुधवार रात खेले गए मैच में जीत के लिए उनकी टीम ने हर संभव प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने गुजरात को दो विकेट से हराया।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने दिल्ली के सामने 196 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे जहीर खान की अगुवाई वाली टीम ने अय्यर की 96 रनों की शानदार पारी के दम पर 19.4 ओवरों में हासिल कर लिया।

रैना ने कहा, “हमने जीत हासिल करने की हर कोशिश की। लेकिन, अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की। दिल्ली ने हर ओवर में 12-14 रन लिए और यही हमारी गलती थी। हमने टूर्नामेंट में कई नजदीकी मैच गंवाए।”

प्लेऑफ से बाहर हो चुकी गुजरात के कप्तान रैना ने कहा कि उन्होंने खेल का भरपूर आनंद लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493