पंचतत्व में विलीन हुआ असम में शहीद त्रिपुरा का जवान

अगरतला, 11 मई (आईएएनएस)। असम में उग्रवादी हमले में शहीद हुए अर्धसैनिक बल के एक अधिकारी की अंत्येष्टि में गुरुवार को सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अधिकारी अमल सरकार (42) का दक्षिण अगरतला से 115 किलोमीटर दूर पैतृक निवास स्थान बाईखोरा में अंतिम संस्कार किया गया।

शहीद अधिकारी का उनके माता-पिता, पत्नी, बच्चों तथा करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

एसएसबी की 15वीं बटालियन में उपनिरीक्षक सरकार मंगलवार को असम के चिरांग जिले में मानस रिजर्व फॉरेस्ट में सेना तथा अर्धसैनिक बलों के एक संयुक्त अभियान के दौरान शहीद हो गए थे।

उनका पार्थिव शरीर गुरुवार को ही गुवाहाटी से अगरतला लाया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493