भोपाल, 11 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 12वीं और 10वीं के नतीजे शुक्रवार को घोषित होंगे। मेधावी छात्रों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, उच्च विद्यालय व उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को एक साथ घोषित किए जाएंगे। इस वर्ष कक्षा 12 एवं कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 18 लाख 68 हजार विद्यार्थी शामिल हुए हैं। कक्षा 12 में 11 लाख 56 हजार और कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 7 लाख 12 हजार विद्यार्थी शामिल हुए हैं।
बताया गया है कि मुख्यमंत्री निवास में 12 मई को मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उच्च विद्यालय एवं उच्च माध्यमिक के मेधावी छात्रों को प्रशस्ति-पत्र एवं मेडल प्रदान करेंगे।
dharmpath.com dharmpath