पटना, 12 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। इस बीच तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने तथा तापमान में मामूली वृद्घि की संभावना जताई है। राज्य के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों के कुछ क्षेत्रों में आंधी और हल्की बारिश के आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, पूर्णिया का 23.1 डिग्री तथा गया का 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 35.9 डिग्री तथा गया का 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath