तेलंगाना में सड़क दुर्घटना, 5 मरे

हैदराबाद, 12 मई (आईएएनएस)। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में शुक्रवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, हादसा नंदीगामा ब्लॉक में हैदराबाद-बेंगलुरु राजमार्ग पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सभी लोगों की मौत हो गई।

कार हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बचावकर्मियों को शवों को कार से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493