बिहार में ईंट-पत्थर से पीटकर 2 युवकों की हत्या, 1 घायल

हाजीपुर, 12 मई (आईएएनएस)। बिहार में वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि एक युवक को मरा हुआ समझकर फरार हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने तड़के चाणक्य कॉलोनी के पास से दो युवकों का शव बरामद किया गया। इन दोनों की ईंट और पत्थर से मारकर हत्या की गई है। यहीं से पुलिस को एक घायल युवक भी मिला है, जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

वैशाली के सहायक पुलिस अधीक्षक रशीद जमां ने बताया कि मृतक युवकों की पहचान कर्णपुरा निवासी मनीष कुमार और महुआ गांव निवासी निक्की उर्फ नीरज शर्मा के रूप में की गई है। घायल युवक बंटी को इलाज के लिए हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पटना भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है।

मृतक के परिजनों का कहना है कि किसी व्यक्ति के बुलावे पर गुरुवार रात मनीष और नीरज एक साथ अपने-अपने घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान नीरज के ही मोबाइल फोन से फोनकर बंटी को बुलाया गया था।

आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसके बाद आरोपियों ने तीनों की जमकर पिटाई की, जिससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने दोनों को शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493