उप्र के रामपुर में ट्रक व कार की टक्कर, 7 मरे

लखनऊ/रामपुर, 12 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में शुक्रवार तड़के एक ट्रक और ऑल्टो कार में हुई टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, हादसा जिले में सिविल लाइन के अलीनगर के पास हुआ, जब एक ट्रक ने ऑल्टो कार को टक्कर मारी। इस हादसे में मारे गए सात लोगों में पांच बच्चे शामिल थे।

दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। आल्टो कार में सवार परिवार नरखेड़ी गांव का रहने वाला था और वे सभी एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

सड़क हादसे की सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बलदेव औलख भी घायलों का हाल जानने के लिए अस्प्ताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकार से मुआवजा दिलाने का भरोसा भी दिया।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान मित्रपाल, कमलेश, नेहा, नीतीश, सुरजपाल और नवीन के रूप में हुई है। हालांकि, इसमें एक व्यक्ति की अब भी पहचान नहीं हो पाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493