नई दिल्ली/शिमला, 12 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री करण सिंह का शुक्रवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के दौरान निधन हो गया।
वह 59 वर्ष के थे और लीवर तथा गले से संबंधित परेशानियों से जूझ रहे थे। उनके परिवार ने निधन की जानकारी दी।
करण सिंह के परिवार में उनकी पत्नी तथा बेटा हैं।
तीन बार विधायक रहे करण सिंह मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कैबिनेट में आयुर्वेद और सहकारिता मंत्री थे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को ही उनके पुश्तैनी स्थान कुल्लू में किए जाने की संभावना है।
कुल्लू के रजवाड़े परिवार से ताल्लुक रखने वाले करण सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक महेश्वर सिंह के छोटे भाई थे।
उन्हें अगस्त 2015 में राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।
dharmpath.com dharmpath