अफगानिस्तान : यमगान जिले को तालीबान से खाली करने का अभियान

काबुल, 12 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत के जेबक को दोबारा अपने कब्जे में लेने के बाद अफगान सुरक्षा बलों ने पड़ोसी यमगान जिले को तालिबान के कब्जे से खाली कराने और वहां कानून एवं व्यवस्था को बहाल करने के लिए एक अभियान की शुरुआत की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया, “अच्छी तरह से समन्वित इस अभियान को गुरुवार रात यमगान में विद्रोहियों को कुचलने और कानून एवं व्यवस्था को बहाल करने के लिए शुरू किया गया है।”

अधिकारी ने कहा कि अफगान सुरक्षा बलों द्वारा जेबक क्षेत्र को भीषण लड़ाई के बाद फिर से अपने कब्जे में लेने के बाद आतंकी भारी नुकसान से जूझ रहे हैं और इस क्षेत्र से भाग गए हैं।

अधिकारी ने कहा कि जेबक के कब्जे को लेकर सुरक्षा बलों और तालिबान की लड़ाई में 85 तालिबान आतंकी मारे गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493