मुंबई-बैंकॉक उड़ान से पक्षी टकराने के बाद विमान लौटा

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से शुक्रवार सुबह बैंकॉक के लिए उड़ान भरने वाले जेट एयरवेज के एक विमान से पक्षी टकरा गया, जिसके बाद विमान को नीचे उतारा गया और इसकी उड़ान का समय परिवर्तित किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर गया और इसमें सवार सभी 180 यात्रियों और आठ कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 8.15 बजे मुंबई-बैंकॉक उड़ान संख्या 9डब्ल्यू-70 के साथ हुई। विमान के उड़ान भरते ही पक्षी इसके पिछले हिस्से से टकराया।

इस घटना के बाद उड़ान में चार घंटे से अधिक की देरी हो गई। इसका समय बदलकर दोपहर 12.45 कर दिया गया। उड़ान शाम 6.25 बजे बैंकॉक पहुंचेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493