मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। रैपर बोहेमिया नया गीत ‘पुराना वाला’ लेकर आ रहे हैं। इसमें रैप के माध्यम से उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया है।
यह गीत ‘एमटीवी स्पोकन वर्ड’ पर प्रसारित किया जाएगा।
बोहेमिया ने कहा, “आज तक हमने जो भी रैप गीत बनाए हैं, वे व्यक्ति के रूप में हमारा प्रतिबिंब हैं। जब हमने ‘एमटीवी स्पोकन वर्ड’ के लिए रैप रचना के बारे में सोचा तो हमें पता था कि यह हमारी असली भावनाओं का प्रतिबिंब होगा।”
उन्होंने कहा कि ‘पुराना वाला’ में इस तथ्य को दोहराया गया है कि कुछ चीजें हमेशा से हैं और पिछले कुछ वर्षो में ये क्लासिक बन गई हैं।
dharmpath.com dharmpath