शमीन मन्नान टैक्सी चालक की भूमिका में

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री शमीन मैन्नान टेलीविजन धारावाहिक ‘एमटीवी बिग एफ’ की आगामी कड़ी में ड्राइवर के रूप में नजर आएंगी।

धारावाहिक की कहानी गायत्री (शमीन) नामक एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक महिला चालक के रूप में अपने काम को लेकर उत्साहित है। वह खुद के लिए जगह बनाने की कोशिश कर रही है, और इस कड़ी में वह एक उद्यमी इशान बजाज (गौरव एस बजाज) से मिलती है, जिसे वह पुणे ले जाती है।

शमीन ने कहा, “यह देखना आश्चर्यजनक था कि किस तरह अच्छे के लिए महिला चालक की भूमिका में बदलाव हो रहा है। लगभग 10 साल पहले, किसी को भी महिला टैक्सी चालकों की मौजूदगी के बारे में पता नहीं होगा, लेकिन आजकल इतनी संख्या में उन्हें देखना उत्साहजनक है।”

उन्होंने कहा, “मैंने दर्शकों से इन महिलाओं के प्रति धारणा बदलने का अनुरोध किया है।”

उन्होंने कहा, “लोग आमतौर पर महिला चालकों को कम महत्व देते हैं, इसलिए लोग रूढ़िवाद बंद करें और मैंने इस कड़ी में ड्राइविंग का बहुत मजा लिया।”

धारावाहिक की इस कड़ी का प्रसारण शनिवार को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493