लंदन स्टॉक एक्सचेंज में एनएचएआई मसाला बांड का शुभारंभ

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। लंदन स्टॉक एक्सचेंज में एनएचएआई मसाला बांड का शुभारंभ हो गया है। एनएचएआई मसाला बांड इश्यू ने दुनिया भर से निवेशकों को आकर्षित किया है।

केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं नौवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को लंदन स्टॉक एक्सचेंज में एनएचएआई मसाला बांड का शुभारंभ किया। अलग-अलग क्षेत्रों से भारी संख्या में पहुंचे निवेशकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। इनमें से कुछ मसाला बांड बाजार में पहली बार शामिल हुए।

यहां जारी बयान के अनुसार, यह दिलचस्प है कि एनएचएआई मसाला बांड इश्यू ने विश्व भर से निवेशकों को आकर्षित किया है। कुल सब्सक्रिप्शन का 60 फीसदी एशियाई निवेशकों का रहा, जबकि शेष 40 फीसदी यूरोपीय निवेशकों का रहा। इसके बाद राशि का 61 प्रतिशत फंड मैनेजरों या इंश्योरेंस से आया है, 18 प्रतिशत बैंकों से आया है, 21 प्रतिशत निजी बैंकों से आया है।

बयान के अनुसार, इस अवसर पर लंदन स्टॉक एक्सचेंज ने गडकरी को एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

गडकरी ने इसकी शुरुआत करते हुए लंदन स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार शुरू होने की घंटी बजाई। इसके बाद उन्होंने लंदन स्थित इंडिया हाउस में मीडिया को भी संबोधित किया। गडकरी ने अंबेडकर हाउस का भी दौरा किया, जहां डॉ. बी. आर. अंबेडकर लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अपनी पढ़ाई के दौरान रहा करते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493