मप्र में 10वीं से एनसीसी अनिवार्य होगा : शिवराज

भोपाल, 12 मई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अगले शैक्षणिक सत्र 2017-18 से कक्षा दसवीं से एनसीसी पाठ्यक्रम अनिवार्य रूप से लागू करने का ऐलान किया है।

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 12वीं और 10वीं के नतीजे मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित समारोह में घोषित करते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, “शिक्षण सत्र 2017-18 से दसवीं में एनसीसी पाठयक्रम अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2018-19 से ग्यारहवीं और 2019-20 से 12वीं में लागू किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र वर्ष 2017-18 से नौवीं और दसवीं में ‘बेस्ट ऑफ फाइव’ पद्धति से परीक्षा परिणाम बनाया जाएगा। बेहतर परिणाम देने वाले शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा, लेकिन जिनकी स्कूल में उपस्थिति 70 प्रतिशत से कम होगी, उन पर ‘काम नहीं-वेतन नहीं’ के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस शिक्षण सत्र से एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। हर संभाग में योग शिक्षा लागू की जाएगी।”

उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के किसी कारण से अपेक्षानुरूप परिणाम नहीं आए, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। उनके लिए ‘रुक जाना नहीं’ योजना बनाई गई है।

इस समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह, राज्यमंत्री दीपक जोशी, माशिमं के अध्यक्ष एस.आर. मोहंती भी उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493