मप्र में बैंक गार्ड ने पत्नी सहित 3 की हत्या कर खुदकुशी की

अशोकनगर, 12 मई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के अशोकनगर में एक बैंक के सुरक्षाकर्मी ने शुक्रवार को अपनी पत्नी व दो अन्य की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।

पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार, लखन रघुवंशी (45) कोतवाली थाना क्षेत्र के पठार मुहल्ला में अपनी पत्नी हीरा बाई के साथ धन्यकुमार जैन के मकान में किराए पर रहता था। वह एचडीएफसी बैंक में सुरक्षाकर्मी था। उसने शुक्रवार को अपनी पत्नी और दो अन्य व्यक्ति संजय जैन व विकास जैन पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली। उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, लखन के पास लाइसेंसी बंदूक थी, उसी से उसने इस वारदात को अंजाम दिया। लखन ने गोली क्यों चलाई, इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493