बिहार में आशिक मिजाज एसआई की पिटाई, निलंबित

गोपालगंज, 12 मई (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले में पुलिस की वर्दी को दागदार किए जाने का एक मामला सामने आया है। एक आशिक मिजाज सहायक निरीक्षक (एसआई) को ग्रामीणों ने एक महिला के घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक ने आरोपी एसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, कुचायकोट थाना में एसआई के पद पर तैनात प्रद्युमन सिंह सिरिसिया गांव स्थित एक महिला के घर अक्सर जाता था। गुरुवार की रात एसआई जब महिला के घर पहुंचा, तब कुछ ग्रामीणों ने उसे देख लिया। शक होने पर दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीण महिला के घर पहुंच गए, जहां एसआई लुंगी और गंजी में संदिग्ध हालत में दिखे।

बाद में ग्रामीणों ने एसआई को बाहर निकाला और उसकी जमकर पिटाई कर दी। कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया, जिसमें एसआई लोगों से माफी मांगता दिख रहा है। इस घटना की सूचना थाना को दी गई।

इधर, गोपालंगज के पुलिस अधीक्षक रविरंजन कुमार ने शुक्रवार को बताया कि एसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और पूरे मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी एसआई पर विभागीय स्तर पर कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493