बेल्ट एंड रोड सम्मेलन में भारत की भागीदारी की पुष्टि होनी बाकी

बीजिंग, 12 मई (आईएएनएस)। भारत ने यहां रविवार से शुरू होनेवाले दो दिवसीय बेल्ट एंड रोड सम्मेलन में शामिल होने की अभी पुष्टि नहीं की है, जबकि अमेरिका, फ्रांस, जापान और दक्षिण कोरिया इसमें भाग ले रहे हैं।

बीजिंग, 12 मई (आईएएनएस)। भारत ने यहां रविवार से शुरू होनेवाले दो दिवसीय बेल्ट एंड रोड सम्मेलन में शामिल होने की अभी पुष्टि नहीं की है, जबकि अमेरिका, फ्रांस, जापान और दक्षिण कोरिया इसमें भाग ले रहे हैं।

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत ने अभी तक इस सम्मेलन में शामिल होने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन भारतीय विद्वान इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “जहां तक भारत की भागीदारी का सवाल है, भारतीय विद्वान इससे जुड़ी गतिविधियों में भाग लेने के लिए चीन आ रहे हैं।”

गेंग ने कहा कि अमेरिका, फ्रांस, दक्षिण कोरिया और जापान के प्रतिनिधि इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

इस सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत दुनिया के 29 राष्ट्राध्यक्ष भाग लेंगे और 100 से ज्यादा देशों की भागीदारी होगी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे भी सम्मलेन में उपस्थित रहेंगे।

भारत ने आधिकारिक रूप से वन बेल्ट वन रोड परियोजना का विरोध किया है, क्योंकि यह पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर से गुजरती है। भारत का कहना है कि यह विवादास्पद क्षेत्र है।

आम राय यह है कि अगर भारत इस सम्मेलन में शामिल होता है तो उसके विरोध का दावा कमजोर पड़ जाएगा।

वहीं, चीन का कहना है कि उसने कश्मीर विवाद पर अपनी नीति में कोई परिवर्तन नहीं किया है और यह दोनों देशों के बीच का आपसी मामला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493