रूस ने काला सागर के ऊपर अमेरिकी टोही विमान को रोका

मॉस्को, 12 मई (आईएएनएस)। रूस ने काला सागर के ऊपर अमेरिकी टोही विमान को रोकने के लिए अपने सू-30 लड़ाकू विमान का इस्तेमाल किया।

रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि रूसी वायु नियंत्रण ने काला सागर के ऊपर रूसी सीमा में एक लक्ष्य की पहचान की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इसके बाद सु-30 लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी और पायलट ने लक्ष्य की पहचान अमेरिकी टोही विमान पी-8ए पोएसेडो के रूप में की, जो एक सुरक्षित दूरी पर था।

बयान में कहा गया है कि रूसी जेट ने एक अमेरिकी विमान के चालक को संकेत देने के लिए एक युक्ति का इस्तेमाल किया, जिसके बाद उसने अपना मार्ग बदल लिया और रूसी सीमा से दूर उड़ गया।

इसके बाद सु-30 लड़ाकू विमान फिर वायुसेना अड्डे पर लौट आया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493