रियो डी जनेरियो, 12 मई (आईएएनएस)। एक नई शोध से पता चला है कि ब्राजील विश्व फुटबाल में सबसे ज्यादा खिलाड़ी निर्यात करने वाले देश है।
स्विट्जरलैंड की सीआईईएस कंपनी की शोध के मुताबिक ब्राजील के कुल 1,202 खिलाड़ी इस समय देश से बाहर अलग-अलग देशों की 137 लीगों में खेल रहे हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ब्राजील के खिलाड़ी पुर्तगाल, इटली, जापान, स्पेन तथा मैक्सिको जैसे देशों में ज्यादा खेल रहे हैं।
पूरे विश्व में कुल 12,000 पेशेवर फुटबाल खिलाड़ी अपने देश के बाहर खेल रहे हैं जिसमें से सिर्फ 10 फीसदी ब्राजील के हैं।
इस सूची में दूसरा नाम फ्रांस (781) का है। उसके बाद अर्जेटीना (753), सर्बिया (460), इंग्लैंड (451) का नाम आता है।
दक्षिण अमेरिका परिसंघ खिलाड़ियों का निर्यात करने में काफी नीचे है। उसके 13 लीगों में कुल 695 खिलाड़ी हैं।
dharmpath.com dharmpath