उप्र : एंटी रोमियो स्क्वैड ने 84 संदिग्ध पकड़े (फोटो सहित)

एसपी सुनील सक्सेना ने बताया कि छींटाकसी और छेड़खानी की घटनाओं पर शिकंजा कसने के लिए एंटी रोमियो टीम का गठन किया गया है। इस टीम की कमान महिला इंस्पेक्टर मंजू पांडेय व स्वाट टीम प्रभारी को सौंपी गई है।

उन्होंने बताया कि महिला एसओ के साथ आरक्षी एकता, राजकुमारी, लक्ष्मी व स्वाट टीम को दरगाह में शुरू हुए जेठ मेले में तैनात किया गया था। मेल परिसर में सादे कपड़ों में घूम रहीं महिला पुलिसकर्मियों ने 84 संदिग्ध लोगों को पकड़ा। इनमें से पांच लोग (गोरखपुर जिले के पिपरांव निवासी दीपक, समारू, राहुल, मुनिजर, सुरेश) को माफीनामा भरवाकर छोड़ दिया गया। पकड़े गए लोगों ने भविष्य में दोबारा छेड़खानी न करने का माफीनामा भरकर पुलिस को सौंपा। इसके बाद सभी को चेतावनी देकर छोड़ा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493