उप्र : पिता के घर आई नवविवाहिता की हत्या

बदमाश मृतका के गहने भी लूट ले गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, सिंघवल थाना क्षेत्र के पूरा गांव निवासी छेदू पटेल की छोटी बेटी आशा (20) की 15 दिन पहले जगन्नाथपुर निवासी जसवंत के साथ शादी हुई थी। वह सात मई को ससुराल से मायके वापस लौटी थी। गुरुवार रात आशा घर के आंगन में चारपाई पर सो रही थी। उसकी मां मालती देवी बाहर मवेशियों की तरफ और पिता छेदू खलिहान में सो रहे थे।

शुक्रवार सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो छेदू पीछे की तरफ से सीढ़ी लगाकर भीतर घुसा, जहां बेटी का आग से घिरा नग्न शव पड़ा था। बेटी के हाथ-पैर बंधे थे, मुंह में कपड़ा ठूंसा था। यही नहीं, बदमाशों ने उसकी आंख भी फोड़ दी थी। घर से डेढ़ लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात भी गायब थे।

पिता की चीख सुन परिजन और पड़ोसी इकट्ठा हो गए। आग बुझाने के बाद सूचना पुलिस को दी गई।

एसपी वीके मिश्र और सीओ रमाकांत यादव सर्किल की पुलिस फोर्स व डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मौका-ए-वारदात का मुआयना करने के बाद मृतका के पिता से तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसपी ने कहा कि युवती की हत्या की जांच व खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493