उप्र में तेज धूप, उमस बढ़ी

लखनऊ, 13 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में तेज धूप निकलने के साथ ही उमस में भी वृद्धि है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

लखनऊ, 13 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में तेज धूप निकलने के साथ ही उमस में भी वृद्धि है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और गर्म हवाएं चलेंगी। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा दर्ज किए जाने की संभावना है। साथ ही उमस में और वृद्धि होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 25.4 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493