‘ब्लेड रनर’ के सीक्वल में पुरानी भूमिका निभाना दिलचस्प : फोर्ड

लॉस एंजेलिस, 13 मई (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता हैरिसन फोर्ड वर्ष 1982 की फिल्म ‘ब्लेड रनर’ के सीक्वल में अपनी पुरानी भूमिका में फिर नजर आएंगे। फोर्ड का कहना है कि सीक्वल में वही किरदार फिर निभाना बेहद दिलचस्प है।

फोर्ड ने रिडले स्कॉट निर्देशित ‘ब्लेड रनर’ में प्रमुख भूमिका निभाई थी और अब वह डेनिस विल्लेन्युएव द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ब्लेड रनर 2049’ के सीक्वल में अपनी वही भूमिका दोहराएंगे।

वेबसाइट ‘एसशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, फोर्ड ने फेसबुक पर एक वीडियो चैट में बताया कि उन्हें फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि इतने समय बाद अपनी भूमिका को दोबारा निभाना दिलचस्प है।”

‘ब्लेड रनर 2049’ में ‘के’ नामक एलएपीडी अधिकारी पर आधारित है, जिसे रयान गोस्लिंग ने निभाया है।

‘ब्लेड रनर 2049’ अक्टूबर में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493