आर्सेनल में वेनगर का स्थान ले सकते हैं टुचेल

बर्लिन, 13 मई (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब बोरूसिया डार्टमंड के मुख्य कोच थामस टुचेल आने वाले सीजन में आर्सेनल के कोच के तौर पर देखे जा सकते हैं।

ऐसी अटकलें हैं कि वह नए सीजन में आर्सेनल के कोच के तौर पर आर्सीन वेनगर का स्थान लेंगे।

इसका कारण यह है कि 27 मई को बतौर कोच टुचेल का डार्टमंड के साथ अंतिम मैच होगा और अब यह सामने आया है कि डार्टमंड नए सीजन में लुसियन फेवरे को अपना कोच बनाना चाहता है। स्विट्जरलैंड के फेवरे अभी ओजीसी नाइस टीम के कोच हैं।

फेवरे ने कहा है कि डार्टमंड उन्हें एक पद देकर सम्मानित करना चाहता है लेकिन उन्होंने इसे विस्तार से नहीं बताया। फेवरे को जर्मन लीग का का काफी ज्ञान है क्योंकि वह हेर्था बर्लिन, मोंचेनग्लादबाक जैसे क्लबों के कोच रह चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493