करीना बहुत मददगार रही हैं : सोहा

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। अभिनेता कुणाल खेमू के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहीं अभिनेत्री सोहा अली खान ने कहा कि उनकी भाभी और अभिनेत्री करीना कपूर खान उन्हें मां बनने के मद्देनजर उन्हें खान-पान संबंधी सुझाव देती रही हैं।

सोहा के बड़े भाई और अभिनेता-निर्माता सैफ अली खान ने पिछले वर्ष करीना के साथ पहले बच्चे का स्वागत किया था।

सोहा ने शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा, “करीना बेहद मददगार रही हैं। वह हाल ही में मां बनने की प्रक्रिया से गुजरी हैं, इसलिए मैं रोज उनसे ढेर सारे सवाल करती हूं कि जैसे क्या खाना चाहिए, क्या खाना होता है और क्या नहीं।”

आगामी मदर्स डे के बारे में सोहा ने कहा, “मुझे नहीं पता कि क्या उम्मीद करनी चाहिए या यात्रा कैसी होगी। मदर्स डे मेरे लिए मील का पत्थर है, क्योंकि मैंने अपने पूरे जीवन में अपनी मां (अनुभवी अभिनेत्री शर्मिला टैगोर) की सराहना की है और अब मैं खुद एक मां बनने जा रही हूं।”

सोहा और कुणाल ने कुछ वर्षो तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद जनवरी 2015 में शादी कर ली थी।

पति के बारे में सोहा ने कहा, “कुणाल और मैं नौ वर्षो से साथ हैं। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं और अपने जीवन के इस चरण के लिए तैयार हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493