मोंचेनग्लादबाक ने मिडफील्डर जानसन का करार बढ़ाया

बर्लिन, 13 मई (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्ल बोरूसिया मोंचेनग्लादबाक ने अपने मिडफील्डर फेबियान जानसन का करार 2020 तक के लिए बढ़ा दिया है।

अमेरिका की राष्ट्रीय टीम के सदस्य जानसन नए करार के तहत अब क्लब के साथ जून 2020 तक रहेंगे। उनके करार में दो साल का विस्तार किया गया है।

साल 2018 में जानसन का करार समाप्त होना था लेकिन गुरुवार को इस खिलाड़ी ने क्लब के साथ दो और साल का करार करते हुए बर्लिन में अपने प्रवास को और विस्तार दिया।

29 साल के जानसन ने 2014 में हाफेनहेम का साथ छोड़ते हुए मोंचेनग्लादबाक के साथ करार किया था और अब तक वह 69 मैचों में क्लब के लिए 12 गोल कर चुके हैं और 10 गोल करने में अपने साथियों की मदद कर चुके हैं।

जहां तक अमेरिका की बात है तो जानसन 2011 से ही इस टीम के सदस्य हैं और अब तक 54 मैचों में दो गोल कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493