टीसीएस वर्ल्ड 10के रेस में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी मोनिका, यूनुस

बेंगलुरू, 13 मई (आईएएनएस)। टीसीएस वर्ल्ड 10के रेस में रविवार को भारतीय चुनौती की अगुवाई मोनिका अठारे और एमडी यूनुस के हाथो में होगी।

मोनिका ने जनवरी में मुम्बई में स्टैंडर्ड चार्टर्ड हाफ मैराथन जीता था। वह स्वाती गधवे के साथ महिला वर्ग में हिस्सा लेंगी।

मोनिका और स्वाती के अलावा पुरुष वर्ग में यूनुस और सुरेश पटेल हिस्सा लेते दिखेंगे। इस रेस के लिए व्यक्तिगत पुरस्कार राशि ढाई लाख रुपये है।

किशोर एम.और श्रीनू बुगाठा भी इस साल बेंगलुरू में अपना दमखम दिखाएंगे। किशोर ने 2016 में 3000 मीटर क्रास कंट्री चैम्पियनशिप जीती थी। वह 21 साल की उम्र में बेंगलुरू में सबसे युवा धावक होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493