प्रणब ने पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, “मुखर्जी, अहमद के परिजनों और राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रपति भवन में पूर्व राष्ट्रपति की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित किए।”

फखरुद्दीन अली का जन्म 13 मई, 1905 को हुआ था और 11 फरवरी, 1977 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।

फखरुद्दीन को 24 अगस्त, 1974 को भारत का पांचवां राष्ट्रपति चुना गया था और वह अपने निधन तक इस पद रहे थे।

उन्होंने 25 जून, 1975 को आपातकाल लागू करने की घोषणा पर हस्ताक्षर किए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493