लॉस एंजेलिस, 13 मई (आईएएनएस)। सुपरमॉडल मिरांडा केर और उनके स्नैपचैट संस्थापक और मंगेतर इवान स्पीगल जल्द ही शादी के बंधन में बंध रहे हैं।
वेबसाइट ‘असमैगजीन डॉट कॉम’ ने एक सूत्र के हवाले से कहा, “केर और उनका मंगेतर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। सुपरमॉडल का परिवार पहले से ही ऑस्ट्रेलिया से लॉस एंजिल्स आ चुका है।”
विक्टोरिया के पूर्व सीक्रेट एंजेल (34) और स्नैपचैट संस्थापक (26) ने जुलाई 2016 में डेटिंग के लगभग एक वर्ष बाद अपनी सगाई की घोषणा की थी।
केर ने इसका खुलासा इंस्टाग्राम पर क्लासिक डायमंड रिंग के साथ तस्वीर साझा करते हुए किया। उन्होंने कहा, “मैंने हां कहा।” दोनों की मुलाकात 2014 में हुई थी।
केर की यह दूसरी शादी है। इससे पहले वह 2010 से 2013 तक ऑरलैंडो ब्लूम के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। दोनों का छह वर्षीय फ्लिन नामक बेटा है।
dharmpath.com dharmpath