राहुल रॉय अधिक काम करने को बेताब

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। वर्ष 1990 की ‘आशिकी’ से मशहूर हुए अभिनेता राहुल रॉय बॉलीवुड में कुछ समय से लापता हैं। भारतीय सिनेमा में वह जल्द ही लौटने की योजना बना रहे हैं और उनका कहना है कि यहां अब भी बहुत कुछ है, जिसे वह करना चाहते हैं।

राहुल ने कहा, “अरसे से मैं भारतीय सिनेमा में काम नहीं कर रहा हूं। मैं नौ वर्षो से अस्ट्रेलिया में था। मैंने वर्ष 2015 से कुछ दिलचस्प परियोजनाओं के साथ वापसी करने का निर्णय लिया था। मैंने उद्योग में अपने काम का आनंद लिया और अब लगता है कि कुछ करना बाकी है, जो करना चाहता हूं।”

राहुल ‘जुनून’, ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ जैसी हिंदी फिल्मों का हिस्से रह चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2007 में रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ का पहला सीजन जीता। इससे पहले 2016 में वह ‘टू बी या नॉट टू बी’ में नजर आए थे, जिस पर गौर नहीं किया गया था।

फिलहाल, वह अपने बैनर ग्रेट इंडिया एंटरटेनमेंट के तहत ‘द मेसेज’ नामक एक फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म का संगीत सप्ताहांत में जारी होगा।

फिल्म के बारे में राहुल ने कहा, “‘द मेसेज’ सामग्री और कहानी मेरी सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। यह ऐसा कुछ है, जिसके जरिए मुझे आशा है कि मैं इस देश को वापस कुछ लौटाना चाहूंगा, जिसने मुझे इतना कुछ दिया है। मैं उनके साथ काम करके खुश हूं और पांच परियोजनाएं जल्द घोषित होंगी। मैं वर्तमान में एक और फिल्म ‘वेलकम टू रूस’ की शूटिंग रूस में कर रहा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493