मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। फिल्म ‘बाहुबली-द कन्क्लूजन’ में ‘वीरों का वीरा’ गा चुकीं गायिका अदिति पॉल इस फिल्म का हिस्सा बनने पर खुद को भाग्यशाली और उत्साहित मान रही हैं। फिल्म रिलीज के बाद भारी कमाई कर चुकी है।
पॉल ने एक बयान में कहा, “जब मुझे पहली बार हैदराबाद में ‘वीरों का वीरा’ की रिकॉर्डि के लिए बुलाया गया, तो मुझे नहीं पता था कि यह कौन-सी फिल्म है। मुझे अब भी याद है जब मैं रिकॉर्डिग कर रही थी। मैंने एस.एस. राजामौली (निर्देशक) सर को स्टूडियो में प्रवेश करते हुए देखा और मुझमें उत्साह और खुशी थी।”
उन्होंने कहा, “जब मुझे ‘बाहुबली 2’ के बारे में बताया गया, तो मैं अवाक रह गई और इस विशाल फिल्म का एक हिस्सा बनने के कारण मुझे एक गायक के रूप में अपनी यात्रा पर गर्व महसूस होता है। मैं एम. एम. केवरवाणी सर (संगीत संगीतकार) को धन्यवाद नहीं दे सकती, उन्होंने मुझे इस गीत के लिए बुलाया और मुझे मौका दिया।”
व्यापार विश्लेषक के मुताबिक, ‘बाहुबली-द कन्क्लूजन’ शुक्रवार को बॉलीवुड में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है और अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसकी नजर 400 करोड़ रुपये के क्लब पर है।
‘बाहुबली-द कन्क्लूजन’ विश्व भर में बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक का संग्रह कर चुकी है। यह पहली बार है, जब भारतीय फिल्म इतनी कमाई करने में कामयाब रही।
फिल्म का हिंदी संस्करण फिल्मकार करण जौहर ने जारी किया है।
dharmpath.com dharmpath