त्रिपुरा : छात्रा की हत्या मामले में रिश्तेदार गिरफ्तार

अगरतला, 13 मई (आईएएनएस)। त्रिपुरा पुलिस ने इंजीनियरिंग की छात्रा अनवरा चौधरी की हत्या के मामले में विद्यार्थियों के लंबे विरोध प्रदर्शन के बाद शुक्रवार रात एक व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया, जो छात्रा का रिश्तेदार है।

अगरतला, 13 मई (आईएएनएस)। त्रिपुरा पुलिस ने इंजीनियरिंग की छात्रा अनवरा चौधरी की हत्या के मामले में विद्यार्थियों के लंबे विरोध प्रदर्शन के बाद शुक्रवार रात एक व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया, जो छात्रा का रिश्तेदार है।

पश्चिम बंगाल के पुलिस प्रमुख अभिजीत सप्तर्षी ने शनिवार को बताया, “अनवरा चौधरी की पोस्टमॉटर्म और फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद हमने छात्रा की हत्या के संदेह में तत्काल नूर मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया।”

अनवरा चौधरी (16) के मामा नूर मोहम्मद को, जो एक कांट्रेक्टर और व्यवसायी है, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया, जहां उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में रखने का आदेश जारी किया गया।

अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट्स के अुनसार, अनवरा के शरीर में जहर पाया गया है।

महिला पॉलिटेक्निक की छात्रा अनवरा चौधरी 10 अप्रैल को गोविंद वल्लभ पंत सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई थी। तभी से सत्तारूढ़ मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से संबद्ध छात्र संघ दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

छात्रों के प्रदर्शन के कारण प्रशासन को अनवरा का शव जमीन से निकालकर उसकी ऑटोप्सी और फॉरेंसिक जांच करानी पड़ी।

छात्र नेताओं ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने साथ ही इस मामले में नूर मोहम्मद की पत्नी और बेटी को भी गिरफ्तार करने की मांग की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493