यह मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव का है, जहां अंबेडकर पार्क के बगल स्थित अंबेडकर की प्रतिमा को कुछ शरारती तत्वों ने क्षति पहुंचाई।
थानाध्यक्ष मनबोध तिवारी ने बताया कि शरारती तत्वों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त किया है, जिसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उधर, पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घटना व्यवस्था के माथे पर कलंक है। उन्होंने अराजकतत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पूरे मामले में प्रदीप आजाद, मेवालाल गौतम, राज कुमार, दिनेश कुमार, राजेश कुमार, अवधेश, कमलेश्वर, धीरेंद्र और रत्नेश तथा फिरतू के हस्ताक्षर से तहरीर दी गई है।
dharmpath.com dharmpath