बिहार : मनोज सिन्हा ने कई रेल परियोजनाओं का किया शिलान्यास, उद्घाटन

बेतिया, 13 मई (आईएएनएस)। रेल और संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने शनिवार को बेतिया में बिहार की कई रेल परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

सिन्हा ने यहां वाल्मीकिनगर-नरकटियागंज-सुगौली-मुजफ्फरपुर रेलखंड के विद्युतीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इसके अलावा बेतिया स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर उन्नयनीत सर्कुलेटिंग एरिया स्टेशन पहुंच-पथ का 26 कोच लंबाई तक विस्तारण और एलईडी प्रकाश व्यवस्था कर ‘ग्रीन स्टेशन’ के रूप में इसके परिवर्तन का लोकार्पण किया।

इसके साथ ही मंत्री ने बेतिया से ही रिमोर्ट के जरिए कुमारबाग एवं रमगढ़वा में फ्रेट टर्मिनल के रूप में परिवर्तित करने की योजना की भी शुरुआत की। इसके अलावा उन्होंने आदापुर में अतिरिक्त फुट ओवरब्रिज कार्य का भी शिलान्यास किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि रेलवे की लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराया जाएगा, साथ ही गोरखपुर-मुजफ्फरपुर भाया मोतिहारी रेल खंड का दोहरीकरण का कार्य भी शीघ्र शुरू करने की घोषणा की।

अपने इस दौरे के क्रम में सिन्हा चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष पर तीन स्मारक टिकटों के सेट के विमोचन एवं बेतिया पासपोर्ट सेवा केंद्र का भी उद्घाटन किया।

बेतिया पहुंचने के क्रम में सिन्हा बापूधाम मोतिहारी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पर दो पर बनी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सत्याग्रह शताब्दी वर्ष में उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल, वाल्मीकिनगर के सांसद सतीशचंद्र दूबे सहित कई नेता और रेल मंत्रालय के अधिकारी उपस्थित रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493