आइडिया को 328 करोड़ रुपये का घाटा

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। दूरसंचार सेवा प्रदाता आइडिया सेलुलर को वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही में 328 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, वहीं संपूर्ण वित्त वर्ष (2016-17) के दौरान कंपनी का कुल नुकसान 400 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में कंपनी ने 452 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था और पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का मुनाफा 2,728 करोड़ रुपये रहा था।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल नियामकीय रपट में कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में कंपनी के राजस्व में 14.3 फीसदी की गिरावट आई और यह 8,126 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 9,478 करोड़ रुपये थी।

वहीं, समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की परिचालन आय सपाट रही और यह 35,576 करोड़ रुपये रही, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 में यह 35,949 करोड़ रुपये थी।

हालांकि बिड़ला समूह अपने दूरसंचार कारोबार (आइडिया) को ब्रिटेन की कंपनी की भारतीय इकाई वोडाफोन में विलय करने जा रही है। यह विलय साल 2018 में पूरा होने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493