पटना, 15 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में चल रही पछुआ हवा ने गर्मी बढ़ा दी है। यहां सोमवार सुबह आसमान साफ है तथा तेज धूप निकली हुई है।
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले 24 घंटे के दौरान मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है तथा राज्य में उमस भरी गर्मी जारी रहेगी। 17 मई के बाद मौसम में बदलाव के आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का सोमवार का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री, गया का 28.8 डिग्री, भागलपुर का 25.8 डिग्री और पूर्णिया का 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का सोमवार का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।
वहीं, एक दिन पहले रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री, भागलपुर का 39 डिग्री, गया का 41.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath