मां का मागदर्शन सर्वाधिक महत्वपूर्ण : कविता पौडवाल

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। पाश्र्व गायिका अनुराधा पौडवाल की प्रशिक्षित शास्त्रीय गायिका बेटी कविता पौडवाल अपनी मां की सलाह को काफी अहमियत देती हैं।

कविता के मुताबिक, “मेरा अपनी मां के साथ ज्यादा लगाव है, क्योंकि वह मेरी गुरु भी रही हैं। मैंने अपने जीवन के हर पड़ाव पर उनसे बहुत कुछ सीखा है। संगीत कुछ ऐसा है, जो मुझे लगता है कि इसे मैंने मां की कोख से ही पा लिया।”

गायिका ने ‘जुनून’ और ‘सपने’ जैसी फिल्मों के गीत गाए हैं।

कविता ने कहा, “उनका (अनुराधा) मागदर्शन मेरे लिए सबसे ज्यादा अहमियत रखता है और मैं लगभग सभी चीजों के लिए उन पर निर्भर हूं.. मैं अपनी सभी निजी और पेशेवर समस्याओं को उनके साथ साझा करती हूं।”

अपनी मां अनुराधा की तरह कविता भी भक्ति गीत गाने के लिए जानी जाती हैं और उन्होंने ‘गायत्री मंत्र’ सहित करीब 40 अल्बम रिलीज किए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493