कुलभूषण जाधव मामले में आईसीजे में सुनवाई जारी

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में मृत्युदंड पाने वाले पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव के मामले पर अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में (आईसीजे) सोमवार को सुनवाई हो रही है।

नीदरलैंड्स के द हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में मामले की सुनवाई हो रही है। भारत की ओर से पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे के नेतृत्व में एक कानूनी टीम इस मामले की पैरवी कर रही है।

भारत द्वारा अपना पक्ष रखे जाने के बाद पाकिस्तान की ओर से अटॉर्नी जनरल अश्तर ऑसफ के नेतृत्व वाली टीम अपनी बात रखेगी।

भारत ने इस मामले को लेकर बीते सोमवार को आईसीजे का रुख किया था, जिसके बाद अगले ही दिन अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने जाधव को मौत की सजा दिए जाने पर रोक लगा दी थी।

भारत ने आठ मई को आईसीजे में याचिका दायर कर कुलभूषण जाधव मामले में न्याय की मांग की थी। भारत का आरोप है कि जाधव से राजनयिक संपर्क के लिए 16 बार आग्रह किया गया, जिसे पाकिस्तान ने खारिज कर दिया। भारत का कहना है कि यह वियना संधि का उल्लंघन है। भारत ने पाकिस्तान की सैन्य अदालत द्वारा सुनाई गई सजा में पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

वहीं, पाकिस्तान ने कहा है कि इस मामले में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय से भारत की अपील ‘पाकिस्तान में राज्य प्रायोजित आतंकवाद’ से ध्यान भटकाने की कोशिश है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493