काठमांडू में मतगणना शुरू

काठमांडू, 15 मई (आईएएनएस)। नेपाल में हुए स्थानीय चुनावों की मतगणना सोमवार को शुरू हो गई।

निर्वाचन अधिकारी के हवाले से काठमांडू पोस्ट की रपट के अनुसार, एक सर्वदलीय बैठक में काठमांडू मेट्रोपोलिटन सिटी (केएमसी), हेतॉन्दा सब-मेट्रोपोलिटन और पोखारा लेखनाथ मेट्रोपोलिटन शहरों में पूर्वाह्न् 11.45 बजे मतगणना शुरू करने पर आम सहमति बनी।

निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता सूर्य प्रसाद शर्मा ने कहा कि केएमसी में चुनाव की मतगणना के दौरान अधिकारियों को एक मतपत्र के भीतर एक कागज का टुकड़ा मिला, जिस पर लिखा था, ‘हटाने का अधिकार, अस्वीकार करने का अधिकार’।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493