कैनबेरा, 15 मई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर में सोमवार को छाए घने कोहरे के कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि कई उड़ानों में देर हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सुबह कोहरा छाए रहने के कारण ब्रिस्बेन से जाने वाली सभी उड़ानों में देर हो गई और यहां पहुंचने वाली उड़ानों का मार्ग गोल्ड कोस्ट हवाईअड्डे से 80 किलोमीटर दक्षिण की ओर परिवर्तित करना पड़ा।
मेलबोर्न में भी घने कोहरे के कारण उड़ानों में देर हुई।
ब्रिस्बेन मौसम विभाग के अधिकारी सीन फिट्जगेराल्ड के अनुसार, साल में इस समय मौसम का रुख सामान्य तौर पर ऐसा ही होता है।
उन्होंने कहा, ” शरद ऋतु में प्रवेश के साथ ही ब्रिस्बेन के लिए यही कोहरे की मुख्य अवधि होती है।”
फिट्जगेराल्ड ने कहा, “भविष्य में यहां और कोहरा होगा। यह कोहरे का मौसम है और सर्दियों की अधिकांश अवधि में यह जारी रहेगा।”
dharmpath.com dharmpath