सना, 15 मई (आईएएनएस)। यमन में हैजा से कई लोगों की मौत के बाद राजधानी सना में इस बीमारी को लेकर आपात स्थिति घोषित कर दी गई है।
‘बीबीसी’ के अनुसार, रेड क्रॉस ने कहा, “शिया हौती विद्रोहियों के कब्जे वाले इस शहर के अस्पतालों में हैजा के मरीज भरे पड़े हैं।”
इसमें कहा गया है कि देश में हैजा के संदिग्ध मामलों की संख्या पिछले एक सप्ताह में तिगुनी से अधिक बढ़कर 8,500 हो गई है।
इंटरनेशनल कमेटी ऑफ रेड क्रॉस के ऑपरेशंस निदेशक डोमिनिक स्टिलहर्ट ने सना में इस संबंध में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 27 अप्रैल से 13 मई तक देशभर में हैजा से 115 लोगों की मौत हुई है।
उन्होंने कहा, “हम गंभीर महामारी का सामना कर रहे हैं।”
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, सना इस बीमारी से सर्वाधिक प्रभावित है। इसके बाद पास के प्रांत अमानत अल-सेमाह पर इसका असर है।
dharmpath.com dharmpath