आदियोगी प्रतिमा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीते 24 फरवरी को उद्घाटन किए गए आदियोगी की प्रतिमा को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। यह दुनिया की सबसे बड़ी आवक्ष प्रतिमा बन गई है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपनी वेबसाइट पर कहा है, “यह प्रतिमा 34.24 मीटर (112 फुट 4.0 इंच) ऊंची, 24.99 मीटर (81 फुट 11.8 इंच) चौड़ी और 44.90 मीटर (147 फुट 3.7 इंच) लंबी है। इसकी पुष्टि 11 मार्च, 2017 को की गई।”

एक बयान के मुताबिक, यह आवक्ष प्रतिमा योग के स्रोत की ओर इंगित करती है और आदियोगी (योगा के जनक) द्वारा आत्म-परिवर्तन के 112 तरीकों को दर्शाती है।

गुरु जग्गी वासुदेव के नेतृत्व वाले इशा फाउंडेशन द्वारा तमिलनाडु में स्थापित ‘आदियोगी’ की इस आवक्ष प्रतिमा को देखने के लिए रोजाना सैकड़ों लोग पहुंचते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493