ब्लू माउंट का नया अल्कलाइन आरओ, यूवी फिल्टर लांच

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने पानी साफ करने वाले यंत्र बनाने वाली कंपनी ब्लू माउंट का नया अल्कलाइन आरओ और यूवी फिल्टर यहां लांच किया।

ब्लू माउंट अप्लायन्सेज के प्रबंध निदेशक विशाल गुप्ता ने कहा कि उनकी कंपनी का मुख्य उद्देश्य आम आदमी को स्वस्थ जीवनशैली के साथ शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है।

कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस साल ब्लू माउंट को स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाली जल संबंधी समस्याओं के समाधान में योगदान के लिए ‘एशियाज ग्रेटेस्ट ब्रांड’ के रूप में सम्मानित किया जा चुका है।

बयान के अनुसार, नया ब्लू माउंट अल्कलाइन आरओ और यूवी फिल्टर स्मार्ट प्रोटेक्टर प्रौद्योगिकी से युक्त है, जो अल्ट्रावॉयलेट फिल्ट्रेशन के साथ पानी के पीएच स्तर को सामान्य बनाता है। शानदार डिजाइन के अलावा यह हाईजीनिक टैप आउटलेट से युक्त है।

करिश्मा कपूर ने उत्पाद का अनावरण करते हुए कहा, “ब्लू माउंट हर व्यक्ति के लिए शुद्ध पानी की जरूरत को समझता है। ब्लू माउंट के फिल्टर्स में वॉटर प्यूरीफिकेशन से जुड़ी ऐसी कोई बाधाएं नहीं हैं, जो अक्सर ज्यादातर दूसरे प्यूरीफायर्स में होती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493