छग : नक्सलियों से मुठभेड़ में जवान शहीद

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक के.एल. ध्रुव ने बताया कि रविवार देर रात बासागुड़ा थाने से स्पेशल टास्क फोर्स और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम तलाशी अभियान पर निकली हुई थी। बासागुड़ा पहाड़ी पर घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस बल पर अचानक हमला किया। दोनों ओर से गोलीबारी हुई, गोलीबारी में दो जवान राजू कुडमूल, एस. सुरेश मड़काल घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि जब पार्टी वापस आ रही थी, तो बासागुड़ा से कुछ दूरी पर नक्सलियों ने पुलिस बल पर फिर हमला किया, जिससे स्पेशल टस्क फोर्स का एक जवान सलद उपाध्याय घायल हो गया। रात होने की वजह से हेलीकॉप्टर उपलब्ध नहीं हो पाया। सोमवार सुबह वायुसेना के हेलीकॉप्टर एम-17 को पायलट ने अत्यंत संवेदनशील बीहड़ इलाके में उतारा। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर रवाना किया जा रहा था। रास्ते में जवान सलद उपाध्याय की मौत हो गई।

एसपी ध्रुव ने बताया कि अन्य दो घायल जवानों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। हेलीकॉप्टर की सुविधा मिल जाने से दोनों जवानों की जान बच गई।

एसपी ने बताया कि शहीद जवान सलद उपाध्याय उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पोस्टमार्टम के बाद उसके पार्थिव शरीर को उसके गृहग्राम रवाना किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493