उप्र : बैलगाड़ी, ई-रिक्शा से विधानसभा पहुंचे विधायक

लखनऊ, 15 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र सोमवार को शुरू हुआ। विपक्ष ने जहां खराब कानून-व्यवस्था को लेकर सदन में हंगामा किया, वहीं कुछ विधायकों ने अनोखे अंदाज में विधानसभा पहुंच कर चर्चा को जनम दिया। भाजपा के विधायक बैलगाड़ी से तो बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक ई-रिक्शा से सदन पहुंचे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा की संयुक्त बैठक में विपक्षी सदस्यों ने राज्यपाल के अभिभाषण का भले ही जमकर विरोध किया, लेकिन चर्चा का विषय बैलगाड़ी भी रही। इस बार विधानसभा में कुछ ऐसे माननीय हैं, जो आज अपने अलग अंदाज के कारण चर्चा का विषय बन गए।

झांसी के गरौठा से भाजपा विधायक अनूठे अंदाज में सदन पहुंचे। विधायक जवाहर लाल राजपूत आज विधान भवन प्रांगण में बैलगाड़ी लेकर पहुंचे।

खुद को किसान बताने वाले झांसी के गरौठा से भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत जब बैलगाड़ी से विधान भवन प्रांगण में पहुंचे तो लोग हैरत में पड़ गए।

पहले मुख्य द्वार पर वाहन पास का मसला फंसा। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें जाने दिया। अंदर विधायक की बैलगाड़ी देखने वालों का तांता लग गया। उनकी हरकत पर सुरक्षाकर्मियों से लेकर दूसरे माननीय भी मुस्कुराते हुए विधायक के इस अंदाज को देखते नजर आए।

विधानभवन में आज श्रावस्ती के भिनगा से बहुजन समाज पार्टी के विधायक मोहम्मद असलम राइनी भी अलग अंदाज में दिखे। आज उन्होंने विधानसभा के मुख्य द्वार तक का सफर ई-रिक्शा से तय किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493