बेंगलुरु : 3 करोड़ रुपयों से ज्यादा के विमुद्रीकृत नोटों के साथ 10 गिरफ्तार

बेंगलुरु, 15 मई (आईएएनएस)। पुलिस ने यहां दस लोगों को तीन करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के अमान्य करार दिए जा चुके नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। यह लोग पांच सौ और एक हजार के इन अमान्य नोटों को नए नोटों में बदलने का प्रयास कर रहे थे।

बेंगलुरु दक्षिण के पुलिस उपायुक्त एस.डी. शरणप्पा ने यहां सोमवार को संवाददाताओं से कहा, “एक गुप्त सूचना पर बसवानगुडी के एक मंदिर के पास पार्क की गई एक कार की तलाशी ली गई और नोटबंदी के 500 व 1000 रुपये के नोटों में 3.25 करोड़ रुपये की राशि बरामद की गई। आरोपी इस राशि को नए नोटों से बदलने की कोशिश कर रहे थे।”

आरोपियों की पहचान वी. श्रीनिवास (43), एम महेश (32), पी. करुणाकरन (48), अब्दुल मुजीब (40), एस. नीलाकांत (32), एच. जी. जम्बाने गौडा (62), ए. नारायण (48), के. उदय कुमार (34), एस. कार्तिक (32) और पी. रुद्रकुमार (47) के रूप में हुई है।

इनके खिलाफ विशेषीकृत बैंक नोट (देयताओं की समाप्ति) अधिनियम, 2017 की धारा 5 व 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शरणप्पा ने कहा, “प्रसाद, शशि व राजेंद्र नाम के तीन और लोग फरार हैं। हमने उनकी तलाशी के लिए खास दल गठित किया है।”

पुलिस ने 14 अप्रैल को पूर्व बेंगलुरु शहर निगम के पार्षद वी. नागराज के आवास पर छापेमारी की थी और नोटबंदी वाले नोटों में 14.8 करोड़ रुपये की रकम जब्त की थी।

नागराज को 10 मई को उसके दो बेटों के साथ गिरफ्तार किया गया और धन शोधन मामले में 22 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493